भागलपुर, अप्रैल 30 -- अकबरनगर संवाददाता  थाना क्षेत्र के वसंतपुर फुलवरिया दियारा में खेत में काम कर रहे युवक पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है। पीड़ित निरंजन कुमार यादव ने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि 25 अप्रैल को करीब 11 बजे आरोपियों ने खेत पर पहुंचकर पहले जान से मारने की धमकी दी, फिर रॉड व लाठी से हमला कर दिया। हमले में उसका सिर फट गया और वह बेहोश हो गया। होश आने पर वह किसी तरह स्थानीय लोगों तक पहुंचा। परिजनों ने उसे पहले रेफरल अस्पताल सुलतानगंज, फिर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भागलपुर भेजा। पीड़ित ने नकद व जेवर छीनने का भी आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...