भागलपुर, जनवरी 23 -- सुल्तानगंज/ अकबरनगर संवाददाता थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भक्तों व छात्रों ने विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा अर्चना की। इस दौरान घरों और शैक्षिक संस्थानों में सरस्वती पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। पूजा को लेकर छात्रों ने आकर्षक ठंग से सजे छोटे पूजा पंडालों में मां सरस्वती की प्रतिमा को सजाकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा की। मौके पर 'वर दे वीणा वादिनी व जयति जय मां सरस्वती आदि भजनों से पूजा पंडालों के आसपास का वातावरण भक्तिमय बन गया था। सुल्तानगंज, अब्जूगंज, तिलकपुर महेशी मसदी अकबरनगर, पैन, भवनाथपुर, इंग्लिश चिचरौंन, खेरैहिया, श्रीरामपुर, कोठी श्रीरामपुर सहित दर्जनों इलाको में मां सरस्वती की प्रतिमाओं के दर्शन करने के लिए बच्चों की भीड़ देर शाम की आरती तक लगी रही। पूजा-अर्चना के बाद भक्तों के बीच प्र...