भागलपुर, फरवरी 14 -- अकबरनगर संवाददाता नगर पंचायत अकबरनगर के विभिन्न इलाकों में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग को लेकर प्रशासन ने सघन अभियान चलाया। अभियान के दौरान 14 दुकानदारों से करीब 11,200 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान का नेतृत्व अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे प्लास्टिक का प्रयोग बंद कर पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाएं। इस दौरान संतोष, गौरव और गुलशन सहित अन्य नपं के कर्मी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.