भागलपुर, जनवरी 26 -- अकबरनगर संवाददाता 26 जनवरी के अवसर पर आजाद क्रीड़ा मैदान पर आजाद डिफेंस एकेडमी की ओर से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन आज यानि सोमवार को होगा। जिसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है। आयोजक समिति के कार्यकर्ताओं ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आजाद क्रीड़ा मैदान पर आजाद डिफेंस एकेडमी की ओर से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। जिसमें 1600 मी बालक वर्ग के लिए और बालिका वर्ग के लिए 1000 मी का दौड़ प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता को लेकर रविवार देर शाम तक सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.