भागलपुर, मई 5 -- अकबरनगर संवाददाता अकबरनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, बेगूसराय जिले के बरौनी जीरोमाइल निवासी आनंद कुमार सड़क किनारे नशे की स्थिति में मिले। वहीं नगर पंचायत अकबरनगर के श्रीरामपुर निवासी विदुर कुमार को शराब के नशे में हंगामा करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- मीरगंज पुलिस की कार्रवाई, चार शराबी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...