भागलपुर, मार्च 28 -- अकबरनगर संवाददाता अकबरनगर इलाके में गुरुवार को कुछ पेट्रोल पंपों पर डीजल नहीं मिलने से किसान परेशान रहे। किसानों का कहना है कि यदि समय पर कटाई एवं दौनी नहीं हो पाई तो फसल को नुकसान हो सकता है। बसंतपुर के किसान शालीग्राम मंडल, श्रीराम के सलीखन राय, विलास यादव आदि ने बताया कि वह ट्रैक्टर से गेहूं की दौनी के लिए डीजल लेने पेट्रोल पंप पर गए थे, लेकिन उन्हें डीजल नहीं मिल सका। एक पेट्रोल पंप से लोग बिना डीजल लिए वापस लौट रहे थे। पेट्रोल पंप के कर्मी ने बताया कि गुरुवार शाम में ही पेट्रोल एवं डीजल के लिए गाड़ी गई है। लेकिन अब तक पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध नहीं हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.