भागलपुर, जनवरी 9 -- अकबरनगर संवाददाता अकबरनगर प्रीमियर लीग (एपीएल) सीजन-2 में शुक्रवार को खेले गए दो मुकाबले में टाइटन और किंग्स इलेवन ने जीत दर्ज की। गंगा मैदान में खेले गए पहला मुकाबला टाइटंस और चैलेंजर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइटंस की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 131 रन बनाया। जवाब में चैलेंजर्स की टीम ने 7 विकेट खोकर 119 रन ही बना पाई और 12 रनों से मैच हार गई। टाइटंस के मोहन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरा मुकाबला राइडर और किंग्स इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राइडर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में सभी विकेट खोकर 89 रन बनाया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन की टीम ने 8.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाकर मैच में जीत दर्ज किया। किंग्स इलेवन के अभिजीत को मैन ऑफ द मैच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.