भागलपुर, फरवरी 26 -- जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को अकबरनगर नपं में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कार्यपालक पदाधिकारी निशांत कुमार के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। कई लोगों ने जल्दबाजी में अपना सामान समेटा, तो कुछ की दुकानों को मौके पर ही हटवा दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि सड़क और नाला पर अतिक्रमण करना, दुकान या मकान बनाना नियमों के विरुद्ध है। ऐसे अतिक्रमण को हटाया जा रहा है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके और नालों की सफाई में बाधा न आए। अभियान के दौरान थाना प्रभारी राहुल कुमार, एसआई प्रीति कुमारी, ज्ञानेंद्र, संतोष आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा रोष है। दुकानदारों का कहना है कि सड़क किनारे दुकान लगाना उनकी मजबूरी है, क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.