अकबरनगर में घरों से हो रही बकरी चोरी, लोग परेशान
भागलपुर, जून 20 -- अकबरनगर संवाददाता अकबरनगर क्षेत्र के श्रीरामपुर में इन दिनों बकरी चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी से लोगों में दहशत का माहौल है। रात के अंधेरे में चोर घरों और बाड़ों को निशाना बनाकर बकरियां चोरी कर रहे हैं, जिससे पशुपालकों की परेशानी बढ़ गई है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। स्थानीय ग्रामीण ब्रजेश, शिप्पू, अखिलेश का कहना है कि कई परिवार बकरी पालन कर अपनी जीविका चलाते हैं, लेकिन लगातार चोरी होने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कुछ पीड़ितों ने बताया कि मंगलवार की देर रात चोर घरों के आसपास घूमते देखे गए हैं, लेकिन पकड़ में नहीं आ सके। यह भी पढ़ें- गांगपुर से चार दुधारू गायों की चोरी, पशुपालक को 60 हजार का नुकसान ग्रामीणों ने प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.