भागलपुर, मई 12 -- अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर थाना क्षेत्र के मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन स्थित एक भट्ठा के पास सोमवार की देर शाम कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। दुर्घटना में बाइक और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मृत युवक की पहचान नगर परिषद सुल्तानगंज के काली स्थान दुधैला वार्ड 22 निवासी कैलाश प्रसाद मंडल के 24 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार उर्फ राजा के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- वाहन के धक्के से बाइक सवार मैकेनिक की मौत, साथी जख्मीघटना का विवरण बताया जाता है कि निशांत हाल ही में बिहार एसआई की पीटी परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहता था और अपनी नई बाइक के साथ इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अपलोड करता था। उसकी बाइक पूर्व में दुर्घटनाग्रस्...