भागलपुर, अप्रैल 30 -- अकबरनगर संवाददाता एक बार फिर बुधवार देर शाम आई तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने अकबरनगर क्षेत्र में जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। अचानक मौसम के बिगड़ते ही कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। लगातार कई घंटों तक बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद स्थिति और भी खराब हो गई, जब कच्ची और अधूरी सड़कों पर कीचड़ भर गया। कई मोहल्लों और गांवों की गलियों में जलजमाव की स्थिति बन गई, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। वहीं बिजली विभाग के अनुसार तेज आंधी के कारण कई जगहों पर तार टूट गए हैं, जिन्हें दुरुस्त करने का काम जारी है। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दिन में छाया अंधेरा मौसम सामान्य होने के बाद भी कई क्षेत्रों में बिजली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.