भागलपुर, दिसम्बर 20 -- अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर स्टेशन के पश्चिम केबिन स्थित 5 सी समपार को शुक्रवार की रात आठ बजे एक अनियंत्रित वाहन ने धक्का मार दिया जिससे समपार क्षतिग्रस्त हो गया। इसके कारण करीब एक घंटे तक अकबरनगर-शाहकुंड मार्ग पर वाहनों का परिचालन बाधित रहा। रोड पर जाम लग गया। शुक्रवार रात अकबरनगर के गेटमेन द्वारा समपार बन्द किया जा रहा था। इसी दौरान शाहकुंड की ओर से आ रहे अनियंत्रित वाहन ने जल्दबाजी में निकलने के प्रयास में फाटक में धक्का मार दिया। जिससे समपार फाटक का पहला हिस्सा टूट गया। धक्का मारने के बाद वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने रेलकर्मियों को क्षतिग्रस्त फाटक को मरम्मत के लिये घटनास्थल पर भेजा। देर रात गेट का मरम्मत कर दिया गया। स्टेशन मास्टर मो. अब्दुल गफ्फार ने बताया कि समपार टूटने के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.