भागलपुर, अप्रैल 30 -- अकबरनगर संवाददाता मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के बिहारीपुर वार्ड तीन निवासी दौलत मंडल (34) की मंगलवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि वह बाइक से अपने ससुराल किशनपुर, अकबरनगर में एक शादी समारोह में भोज खाने जा रहा था। जानकारी के अनुसार, अंधेरा होने के कारण वह ससुराल गांव से आगे निकल गया। वापस लौटने के दौरान छींट मकन्दपुर बाइपास स्थित केबीसी भट्ठा के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया तथा मृतक के परिजनों को सूचना दी।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसके बाद उसे पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.