अकबरनगर बाजार में वट सावित्री को लेकर उमड़ी खरीदारों की भीड़
भागलपुर, मई 16 -- अकबरनगर संवाददाता अकबरनगर बाजार में वट सावित्री व्रत के पूर्व संध्या पर शुक्रवार को महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पूजा सामग्री, फल, मिठाई, कपड़े और शृंगार की दुकानों पर खरीदारों की चहल-पहल बनी रही। बाजार में सबसे अधिक भीड़ बांस के डाला, सूप, लाल चुनरी, पूजन सामग्री और फल दुकानों पर देखी गई। महिलाएं वट सावित्री पूजा की तैयारी को लेकर जरूरी सामानों की खरीदारी करती नजर आईं। बाजार में आम, केला, नारियल, अगरबत्ती, सिंदूर और मिठाइयों की मांग बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे खिले रहे। कई दुकानों पर देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही। यह भी पढ़ें- अकबरनगर बाजार में वट सावित्री को लेकर उमड़ी खरीदारों की भीड़ दुकानदारों ने बताया कि वट सावित्री पर्व को लेकर पिछले दो दिनों से बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है। वहीं बाजार में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.