अकबरनगर थाना पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान
भागलपुर, मई 23 -- अकबरनगर संवाददाता अकबरनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को थाना प्रभारी रामाशीष के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच कर वाहन चालकों से आवश्यक कागजात की मांग की गई। बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया। थाना प्रभारी रामाशीष ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर अंकुश लगाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.