लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- क्षेत्र के अकठी गांव में तेज आंधी के दौरान अचानक आग लग गई। इससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों ने पूरे गांव को चपेट में ले लिया। पूरे गांव में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। अज्ञात कारणों से लगी आग ने तेजी से फैलते हुए कल्लू, दुन्ने, बंगाली, डिंगुरचुनने, अन्नी, खोदें, आशाराम, पैरू, केशव सहित कई ग्रामीणों के आशियाने को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि घरों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। इस दर्दनाक हादसे में कल्लू और दुन्ने के परिवार को सबसे बड़ा झटका लगा। बेटियों की शादी के लिए जुटाया गया पूरा सामान आग में जल गया। देखते ही देखते वर्षों की जमा पूंजी राख में बदल गई। इससे परिवारों का रो-रोकर हाल बेहाल है। नकदी समेत खाने पीने का सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की भर...