भभुआ, मार्च 18 -- राधा श्रीवास्तव के गीत को सुन महफिल में बैठे श्रोता वाह-वाहन करने लगे जिला स्थापना दिवस पर शिवोहम के नृत्य व अमित के गीत पर बजी तालियां भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला स्थापना दिवस पर बुधवार की देर शाम शहर के जगजीवन स्टेडियम में सांस्कृति कार्यक्रम शुरू हुआ। रंगमंच पर जब कलाकार पहुंचे तो दर्शक दीर्घा में बैठे जनप्रतिनिधि, अधिकारी व आमजनों ने उनका करतल ध्वनि से स्वागत किया। वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम के बाद कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत की प्रस्तुती दी। कथक कलाकार प्रयागराज की शिवोहम ने जब रंगमंच पर अपनी टीम के साथ नृत्य पेश करना शुरू किया तो दर्शक वाह-वाह करने लगे। उनकी कला को देख लोगों ने खूब तालिया बजायी। लोकगीत व बॉलीवुड की गीत गायिका राधा श्रीवास्तव तथा गायक अमित रंजन ने भी कार्यक्रम पेश किया। राधा श्रीवास्तव ने '...