गिरडीह, अप्रैल 13 -- डुमरी, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद द्वारा शनिवार देर शाम बस स्टैण्ड के समीप स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान अहिप से जुड़े सदस्य व आसपास के श्रद्धालु शामिल हुए। अहिप के प्रदेश उपाध्यक्ष बिरेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में इस कार्यक्रम में उपस्थित दर्जनों सनातनियों ने हनुमान चालीसा पाठ का सामूहिक गायन कर बजरंग बली की कृतियों एवं महिमा का बखान किया। अहिप के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि संगठन का उद्देश्य प्रत्येक सनातनियों को अपने धर्म के प्रति सजग और जागरूक करना है। कहा कि हर सनातनी समूह बना कर अपने क्षेत्र के धार्मिक स्थलों में प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन करें। वहीं हनुमान चालीसा का पाठ प्रत्येक शनिवार को करने के लिए लक्खी गुप्ता को प्रखंड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.