चंदौली, मार्च 14 -- सकलडीहा। धरहरा गांव के समीप पेट्रोल पंप के पास एक कार असंतुलित होकर गड्ढे में पलट गई। जिसमें धानापुर क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी 45 वर्षीय अवधेश कुमार सिंह और एक 8 वर्षीय गोलू बाल बाल बच गये। ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे डेढ़ावल चौकी प्रभारी अजय शर्मा ने क्रेन के माध्यम से गाड़ी को बाहर निकाला। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। चौकी प्रभारी ने बताया कि चालक और बच्चे दोनो बाल-बच गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...