मेरठ, फरवरी 14 -- सरधना। शुक्रवार को मोहल्ला अंसार नगर में सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया गया। लंबे समय से टूटी सड़क, गड्ढों और जलभराव की समस्या से जूझ रहे स्थानीय निवासियों ने कार्य शुरू होने पर राहत की सांस ली और मिठाई बांटकर खुशी जताई। हाजी आदिल, शाहवेज अंसारी और खालिद ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। चेयरपर्सन पुत्र शाहवेज अंसारी ने कहा कि नगर क्षेत्र के विकास के लिए सभी का सहयोग जरूरी है और बुनियादी सुविधाओं को हर वार्ड तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी जनहित के कार्य निरंतर कराए जाएंगे। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.