प्रयागराज, मार्च 26 -- पूर्व मंत्री अंसार अहमद के कोल्ड स्टोर का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई विभागों की प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर डीएम की ओर से कर ली गई है। डीएम ने सभी अफसरों को निर्देश दिया है कि वो जिले के सभी कोल्ड स्टोर के निरीक्षण की आख्या भी जल्द दें। सपा सरकार में मंत्री रहे अंसार अहमद के चंदापुर स्थित कोल्ड स्टोर में सोमवार दोपहर हादसा हो गया था। अमोनिया रिसाव या जर्जर भवन के कारण एक हिस्सा ढह गया। जिसके कारण चार श्रमिकों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक श्रमिक घायल हो गए थे। घटना के अगले दिन ही पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी हुई और जेल भेज दिया गया। डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह को निर्देश दिया था कि वो जांच कराएं। एडीएम एफआर ने दूसरे विभागों से रिपोर्ट मंगाई। जो रिपोर्ट आई उसके आधार पर इस कोल्ड स्टोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.