हरिद्वार, अप्रैल 2 -- पथरी क्षेत्र के गांव बादशाहपुर में आयोजित बैठक में बिरादरी की एकजुटता पर जोर देते हुए स्थानीय स्तर पर राजनीतिक रणनीति को धार देने के संकेत मिले हैं। गुरुवार को गांव बादशाहपुर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में अंसारी समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी चुनाव को लेकर समाज की भूमिका पर मंथन हुआ। बैठक में मुकर्रम अंसारी और इरशाद अली ने बिरादरी से एकजुट होकर स्थानीय प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय मुद्दों को ध्यान में रखते हुए सभी को मिलकर मजबूत राजनीतिक विकल्प तैयार करना होगा।सूत्रों के अनुसार हाल ही में कांग्रेस छोड़ चुके मुकर्रम अंसारी, इरशाद अली, नजाकत अली और सानू ने क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। खासतौर पर मुकर्रम अंसारी और इरशाद अली लगातार बैठकें कर अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.