अंसल निदेशकों पर एक और एफआईआर
लखनऊ, जून 23 -- लखनऊ,संवाददाता। हाईटेक आवासीय योजना के नाम पर अरबों का फर्जीवाड़ा करने वाले अंसल निदेशकों के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज हुई है। पीड़ित ने विला के नाम पर करीब 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है एग्रीमेंट के बाद भी आरोपियों ने प्लॉट का बैनामा नहीं किया। सुशांत गोल्फ सिटी इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।वृंदावन योजना स्थित हिमालय एंक्लेव निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2014 में प्लाट लेने के लिए अंसल में संपर्क किया था। बातचीत कर पीड़ित ने 1400 स्क्वॉयर फुट का एक विला बुक कराया था। कंपनी अधिकारियों ने पांच वर्ष के भीतर कार्य पूरा कर रजिस्ट्री करने का आश्वासन दिया था। पीड़ित जितेंद्र सिंह ने किस्तों में 19,87,406 रुपये का भुगतान किया था। तय समय पर संपर्क करने पर टालमटोल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.