लखनऊ, मार्च 15 -- लखनऊ, संवाददाता। हाइटेक आवासीय योजना के नाम पर अरबों का फर्जीवाड़ा करने वाले अंसल निदेशकों के खिलाफ रविवार को एक और रिपोर्ट दर्ज हुई है। केंद्रीय सचिवालय के रिटायर्ड अधिकारी ने प्लाट के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि रुपये देने के बाद भी प्लाट की रजिस्ट्री नहीं की गई। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गुडंगांव के केंद्रीय विहार निवासी 65 वर्षीय कैलाश खत्री केंद्रीय मंत्रालय सचिवालय के रिटायर्ड अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि अंसल एपीआई में दो प्लॉट बुक कराए थे। उन्होंने प्लॉट के एवज में पूरे रुपये जमा किए थे। दोनों प्लॉट पर बाउंड्री हो गयी थी। पीड़ित ने कंपनी में कई बार रजिस्ट्री व कब्जे के लिए संपर्क किया लेकिन टालमटोल की गयी। पीड़ित ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.