मेरठ, मार्च 27 -- पल्लवपुरम थाना क्षेत्र स्थित अंसल टाउन कॉलोनी में गुरुवार रात कूड़े के ढेर आग लग गई। डिवाइडर रोड पर पड़े कूड़े में अचानक भड़की आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पास खड़े सूखे पेड़ को भी चपेट में ले लिया। तेज लपटों और धुएं के गुबार से कॉलोनीवासियों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि पास में ही स्थित पुराना सिक्योरिटी ऑफिस भी चपेट में आ गया और जलकर पूरी तरह खाक हो गया। लोगों ने फायरब्रिगेड को सूचना दी। फेज-दो क्षेत्र में आग बुझाकर लौट रही दमकल की गाड़ी पास ही थी, जिसने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग को समय रहते बुझा दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग तेजी से फैल रही थी और पूरे इलाके में धुआं भर गया था, जिससे लोगों को सांस लेने ...