लखनऊ, मई 2 -- लखनऊ,संवाददाता।हाईटेक आवासीय योजना के नाम पर अरबों का फर्जीवाड़ा करने वाले अंसल निदेशकों के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज हुई है। नई दिल्ली के दो भाइयों ने करीब 10.13 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।नई दिल्ली के सोनिया विहार निवासी जुबैर अहमद ने बताया कि मार्च 2007 में लखनऊ में प्लाट लेने के लिए अंसल में संपर्क किया था। बातचीत के दौरान जुबैर और उनके भाई इजहार ने मिलकर अंसल इंफ्रास्ट्रक्चर में एक प्लॉट बुक कराया था। तीन साल तक पीड़ित भाइयों ने किस्तों में 10,12,680 रुपये का भुगतान किया था। पीड़ित ने बताया कि करीब 90 प्रतिशत रकम देने के बाद अंसल में संपर्क कर प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए बात की तो टालमटोल की गई। पीड़ितों ने दिल्ली से लखनऊ तक कई चक्कर लगाए लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...