लखनऊ, मार्च 8 -- सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के निदेशकों पर 2.40 लाख की धोखाधड़ी का एक और मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एक पीड़ित ने रविवार को मुक़दमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक मुकदमा बीकामऊ खुर्द बीकेटी के गौरव सिंह ने दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में कंपनी के चेयरमैन सुशील अंसल व वाइस प्रेसिडेंट प्रणव अंसल, अन्य पदाधिकारियों ने सेक्टर सी स्थित (ग्राउंड फ्लोर) एलआईजी संपत्ति का आवंटन कराया था। 2.40 लाख रुपये इसके लिए उनके खातों में जमा किए गए। कंपनी ने दो से तीन वर्ष में रजिस्ट्री और कब्जा देने का वादा किया था। करीब एक दशक बीतने के बाद भी न तो कब्जा मिला और न ही रजिस्ट्री हुई। पीड़ित का आरोप है कि कई बार अनुरोध करने के बावजूद कंपनी के अधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.