अंसल कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री आवास की ओर किया कूच
लखनऊ, जून 30 -- सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में मझिगवां रेलवे क्रॉसिंग से होकर हसनपुर खेवली होते हुए सुल्तानपुर रोड को जोड़ने वाले मार्ग पर अंसल कंपनी द्वारा कब्जा कर प्लॉटिंग किए जाने के विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। रेलवे क्रॉसिंग के पास धरना-प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों के पास दोपहर तक जब कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो उन्होंने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच कर दिया। ग्रामीण कुछ ही दूर बढ़े थे कि पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी वहीं धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अंसल कंपनी ने सरकारी सड़क पर कब्जा कर प्लॉटिंग कर दी है। जिससे वर्षों से लोगों का आवागमन प्रभावित है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने सेक्टर जी-सात चौकी प्रभारी और पूर्व चौकी प्रभारी पर अंसल कंपनी से मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.