लखनऊ, सितम्बर 30 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में अंसल एपीआई बिल्डर ने सुशांत गोल्फ सिटी में ग्राम समाज की करीब 173 हेक्टेयर सरकारी जमीन भी बेच डाली। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति की जांच में इसका खुलासा हुआ है। जांच के मुताबिक 85 हेक्टेयर जमीन का पुनर्ग्रहण ही नहीं कराया गया और उस पर दूसरे लोगों को कब्जा देकर भूखंड बेच दिए गए। वहीं 88 हेक्टेयर पुनर्ग्रहित ग्राम समाज की जमीन की लीज डीड कराए बिना ही बिक्री कर कब्जा दे दिया गया। इस तरह बिना अनुमति और जरूरी प्रक्रिया पूरी किए करीब 173 हेक्टेयर जमीन का सौदा कर दिया गया। इसकी कीमत अरबों रुपये बताई जा रही है।252 एफआईआर, फॉरेंसिक ऑडिट में भी मिली गड़बड़ी समिति की जांच में होम बायर्स के साथ धोखाधड़ी के मामले भी सामने आए हैं। अंसल एपीआई के खिलाफ 252 एफआईआर दर्ज हैं। समिति ने इन मामलों की विवेच...