लखनऊ, फरवरी 20 -- बीबीडी ए डिवीजन लखनऊ, संवाददाता। 21वीं बाबू बनारसी दास ए डिवीजन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को ध्रुव अकादमी और ट्रंफ क्रिकेट एकेडमी ने जीत के साथ पूरे अंक प्राप्त किये। ध्रुव क्रिकेट एकेडमी ने यार्कर क्रिकेट क्लब को छह विकेट और ट्रंफ क्रिकेट एकेडमी ने यूपी टिंबर क्रिकेट क्लब को 42 रनों से पराजित किया। स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम पर यार्कर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 219 रन बनाये। ब्रजेंद्र सिंह ने पांच चौके और पांच छक्के की बदौलत 76 गेंदों में 88 रनों की पारी खेली। ध्रुव की ओर से सागर शर्मा ने पांच विकेट चटकाये। जवाब में ध्रुव एकेडमी ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ मैच रहे अंश यादव ने 98 रनों की आतिशी पारी खेली। सलामी बल्लेबाज अंशुल कुमार ने नाबाद 75 रन बनाये। स्पोर्ट्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.