मुजफ्फर नगर, मार्च 1 -- क्षेत्र के गांव भूम्मा निवासी अंश ने तमिलनाडु में कुश्ती में सिल्वर मेडल जीतकर गांव सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मेडल जीतने पर उसके परिजनों में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के गांव भूम्मा निवासी अनिल पहलवान के पुत्र अंश उर्फ किट्टू ने तमिलनाडु में चार दिवसीय 26 फरवरी से 1 मार्च तक हुई अंडर 15 नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में 62 किलोग्राम भार में प्रतिभाग कर सिल्वर मेडल जीता है। सिल्वर मेडल जीतकर अंश उर्फ किट्टू ने गांव सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंश ने अपनी जीत का श्रेय अपने परिजनों व अपने ही गांव भूम्मा निवासी कोच देवानंद को दिया है। उसके द्वारा मेडल जीतने पर उसके परिजनों को बधाई देने वालों का उनके घर तांता लगा हुआ है। परिजनों में खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.