लखनऊ, मार्च 10 -- ए डिवीजन क्रिकेट लीग लखनऊ, संवाददाता। 21वीं बीबीडी ए डिवीजन क्रिकेट लीग मैच में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में डीवाईए और अखिल इंफ्रा क्रिकेट क्लब ने अपने मुकाबले जीतकर पूरे अंक प्राप्त किए। अखिल इंफ्रा ने ट्रायम्फ क्रिकेट अकादमी को पांच विकेट और डीवाईए ने ध्रुव क्रिकेट अकादमी को छह विकेट से पराजित किया।स्पोर्ट्स गैलेक्सी ग्राउंड पर खेले गए मैच में ट्रायम्फ क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों में नौ विकेट पर 238 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। कासिफ ने 52 रन और शौर्य सिंह ने 43 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। अखिल इंफ्रा के गेंदबाज विपिन चंद्रा ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार और पवन सिंह ने दो विकेट चटकाये। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अखिल इंफ्रा की शुरुआत धीमी रही, लेकिन अंश पटेल ने मैच का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.