देवरिया, मई 19 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अंश निर्धारण और फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में तेजी लाने के लिए सोमवार की शाम एसडीएम दिशा श्रीवास्तव व तहसीलदार अलका सिंह ने तहसील सभागार में दो पालियों में बैठक कर प्रगति की समीक्षा की। बैठक में लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और सीएससी केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि फार्मर रजिस्ट्री और अंश निर्धारण का कार्य प्राथमिकता पर पूरा किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों को कार्य में तेजी लाने और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगली समीक्षा बैठक में यदि किसी कर्मचारी की लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई तय की जाएगी।इस दौरान बैठक में तहसीलदार अलका सिंह, नायब तहसीलदार सलेमपुर गोपालजी, नायब तहस...