अंश निर्धारण दुरुस्त करने का अभियान शुरू
चित्रकूट, जून 23 -- चित्रकूट, संवाददाता। जिले में राजस्व विभाग ने खातेदारों और सह-खातेदारों के बचे हुए गाटों में अंश निर्धारण तथा त्रुटिपूर्ण अंश निर्धारण संशोधन की कार्रवाई पूरी करने के लिए अभियान शुरु किया है। यह अभियान आगामी चार जुलाई तक चलाया जाना है। डीएम ने चलाए जा रहे विशेष अभियान को लेकर रोस्टर निर्धारित किया है।राजस्व ग्रामों में लेखपाल पहुंचकर खातेदारों के बीच बैठकर चौपाल लगा रहे है। अंश निर्धारण की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि विशेष अभियान के तहत एसडीएम के माध्यम से लेखपालों का राजस्व ग्रामवार रोस्टर बनाया गया है। रोस्टर के अनुसार लेखपाल निर्धारित तिथि को संबंधित राजस्व ग्राम में बैठक आयोजित कर अंश निर्धारण एवं त्रुटिपूर्ण अंश निर्धारण संशोधन की कार्रवाई पूरी करेंगे। यह भी पढ़ें- 26 जून तक चलेगा विशे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.