अंश निर्धारण के लिए 26 तक चलेगा अभियान, आधा सैकड़ा लेखपाल नामित
उरई, जून 24 -- उरई। संवाददाता उरई तहसील परिक्षेत्र में सात भूलेख द्वारा (अंश निर्धारण) से बचे हुए अवशेष गाटों में अंश निर्धारण, त्रुटिपूर्ण अंश निर्धारण में संशोधन की शत प्रतिशत कार्रवाई को पूर्ण कराने के लिए 22 से 26 जून तक अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए है। यह जानकारी सदर एसडीएम ज्योति सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस काम के लिए तहसील परिक्षेत्र के करीब आधा सैकड़ा लेखपालों को लगाया गया है। सभी को निर्देशित किया गया है कि वह रोस्टर के अनुसार ग्रामों में बैठक कर अंश निर्धारण से बचे हुए अवशेष गाटों में अंश निर्धररण की कार्रवाई को पूरा करें। केवल विवादित प्रकरणों को छोड़कर कार्रवाई करने को कहा गया है। एसडीएम ने उक्त आदेश का कड़ाई के साथ पालन कराए जाने के निर्देश दिए है। इसमें किसी तरह की कोई हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.