महाराजगंज, दिसम्बर 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में इस साल धान की खरीद परवान नहीं चढ़ पा रही है। अंश निर्धारण में आ रही परेशानी से सत्यापन नहीं में दिक्कतें आ रही है। इसका असर धान खरीद पर पड़ रहा है। इस साल अभी तक कुल खरीद 38190.42 मीट्रिक टन हो पाई है। जबकि पिछले साल अभी तक 63648 एमटी धान खरीद हो चुकी थी। जिले में साढ़े चार लाख किसानों से धान खरीद चल रही है। इसके लिए कुल 180 क्रय केंद्र बनाएं गए हैं। इस साल धान खरीद के लिए सत्यापन का पोर्टल भूलेख से ऑनलाइन जुड़ गया है। डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह ने बताया किजिले में अभी तक 38190.42 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। कुछ किसान सत्यापन में परेशानी की समस्या लेकर आ रहे हैं। परेशानी को दूर कराने के लिए उच्च स्तर पर प्रयास जारी है। उम्मीद है कि जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.