अंश निर्धारण की विसंगतियों पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन
उन्नाव, अगस्त 11 -- उन्नाव। खतौनी अंश निर्धारण में भारी विसंगतियों और भू-माफियाओं के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने पुरवा तहसील पर जोरदार प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा खतौनी में किसानों के नाम अशुद्ध हैं, कृषक अंश गलत दर्ज हैं और पात्रों को किसान सम्मान निधि से वंचित किया जा रहा है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जिला सचिव गया प्रसाद ने आरोप लगाया कि राजनीतिक संरक्षण प्राप्त भू-माफिया गरीबों की भूमि पर अवैध कब्जा कर प्लाटिंग कर रहे हैं। जिला महासचिव अजय कुमार गौतम ने प्रशासनिक तंत्र को आड़े हाथों लेते हुए कहा लेखपाल और कानूनगो की अकर्मण्यता व उदासीनता के कारण गरीब किसान हफ्तों तहसील के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.