अंश निर्धारण का हर हाल में 30 दिवस के अंदर हो निस्तारण: डीएम
हापुड़, अगस्त 13 -- डीएम कविता मीना की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित सभागर कक्ष में पंचायत सम्मेलन-विकसित भारत 2047 एवं ग्राम गौरव योजना के क्रियान्वयन और अंश निर्धारण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने सभी ग्राम पंचायतों में आदर्श स्थल स्थापित करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी विभागों को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के भी निर्देश दिए। डीएम कविता मीना ने सभी ग्राम पंचायत में एक आदर्श स्थल बनाने के निर्देश दिए। इसमें जैसे पुस्तकालय, खेल का मैदान, सामुदायिक शौचालय, सोलर लाइट, डिजिटल सेवा केंद्र विकसित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पंचायत सम्मेलन में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, स्वयं सहायता समूह एवं युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Banka News: कार्ययोजना तैयार कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.