रांची, फरवरी 14 -- कांके, प्रतिनिधि। कांके स्थित महाराजा मदरा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में शनिवार को छठा महाराजा मदरा मुंडा फुटबॉल चैंपियन ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच अतिश स्पोर्टिंग तुरप और अंश क्लब कांके के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में अंश क्लब कांके ने आतिश स्पोर्टिंग तुरप को 2-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल के हीरो पीयूष रहे, जिन्हें मैन ऑफ द मैच के साथ पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी मिला। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा और समाजसेवी हयात और इम्तियाज के हाथों पीयूष को मैन ऑफ द सीरीज के रूप में मोटरसाइकिल देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व 40 प्लस खिलाड़ियों का भी प्रदर्शनी मैच खेला गया, जिसमें प्लोन एफसी लोहरदगा ने ओल्ड इज गोल्ड टीम को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.