लखनऊ, फरवरी 26 -- लखनऊ, संवाददाता। अंश पटेल के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर अखिल इंफ्रा क्रिकेट क्लब ने 21 वीं बीबीडी ए डिवीजन क्रिकेट लीग मुकाबले में एलडीए कोचिंग सेंटर को 100 रन के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। स्पोर्ट्स गैलेक्सी बी ग्राउंड पर खेले गए मैच में अखिल इंफ्रा ने 40 ओवर में सात विकेट खोकर 224 रन बनाये। अजीत वर्मा (36) और अभिषेक रोशन (72) ने टीम को शानदार शुरुआत दी। अंश पटेल ने 44 रनों की आतिशी पारी खेली। एलडीए की ओर से मनीष शर्मा और स्नेह कुमार दीक्षित ने दो-दो विकेट चटकाये। जवाब में एलडीए कोचिंग सेंटर की टीम 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 124 रन बना सकी। देश दीपक ने सबसे अधिक 28 रन बनाये। अखिल इंफ्रा की ओर से अंश पटेल और अंकुर चौहान ने तीन-तीन विकेट चटकाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.