अलीगढ़, मार्च 19 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गांधीपार्क पुलिस ने अंशू हत्याकांड में बुधवार को मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को सात घंटे की रिमांड पर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर खेरेश्वर के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक व तमंचा बरामद किया है। इसके बाद दोनों आरोपियों को जेल में दाखिल कर दिया। मडराक थाना क्षेत्र के गांव नौहटी निवासी अंशू तौमर की बीते 28 फरवरी को छर्रा अड़डे पुलिस के नीचे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एक गोली उसके साथी के पैर में लगी थी। इस संबंध में मडराक पाली रजापुर के धीरज, मडराक सिखरना के प्रशांत उर्फ गोलू, मडराक क्षेत्र के ही राजा को नामजद किया गया था। बीते दिनों प्रशांत और धीरज ने पुलिस को चकमा देकर अदालत में सरेंडर कर दिया था। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को सात घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। थाना प्रभारी ...