रांची, मई 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) रांची में तीन वर्षीय बीएससी इन एच एंड एचए के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह स्टारी नाइट्स मंगलवार को हुआ। मौके पर विभिन्न श्रेणियों में विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इसमें अंशु अंजेला मिंज को मिस आईएचएम-2026 और प्रफुल्ल तिग्गा को मिस्टर आईएचएम चुना गया। अन्य प्रमुख खिताबों में सोनम को डांसिंग क्वीन, माही तोमर को मिस एलीगेंट, कुमारी शालिनी को मोस्ट ब्यूटीफुल स्माइल, मो फरहान को मोस्ट लवेबल, मो तारिक को मिस्टर हैंडसम, आदित्य सिंह और मिहिर घोष को ब्रोमांस, आशुतोष को सांता क्लॉज, साहिल झा को चॉकलेट बॉय, ऋषि प्रकाश राज को रॉकस्टार, श्रीधर को बीएनओसी और शिवम सिंह को आर्टिस्ट का खिताब मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.