अंशु प्रिया ने लहराया, स्टेट टॉपर सूची में सातवां स्थान
भागलपुर, मार्च 30 -- घोघा स्थित संत उच्च विद्यालय की छात्रा अंशु प्रिया ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर राज्य स्तर की टॉपर सूची में सातवां स्थान प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय, बल्कि भागलपुर जिले और घोघा क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। अंशु ने 500 में 484 अंक प्राप्त किए हैं। जिसका कुल प्रतिशत 96.8 है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में हर्ष का माहौल है। भविष्य की योजना के बारे में अंशु प्रिया ने बताया कि वह आईपीएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती है। अंशु प्रिया घोघा थाना क्षेत्र के ब्रह्मचारी टोला गांव निवासी मनोज मंडल की पुत्री है। उनके पिता एक किसान हैं, जबकि माता रूबी देवी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद अंशु ने अपनी लगन और कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है। वह दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी हैं। जैसे ही अंशु के ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.