अंशुल की मौत से घर में शादी से पहले पसरा मातम
उरई, मई 25 -- बंगरा, संवाददाता। माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बंगरा में शनिवार रात कोबरा सांप के डंसने से 23 वर्षीय अंशुल की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में 13 जून को चचेरी बहन दीक्षा की शादी होनी है, लेकिन अब मातम पसरा है जबकि अंशुल के साथ कोबरा का शिकार हुए दो अन्य युवकों की हालत झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद खतरे से बाहर बताई गई है। शनिवार 23 मई की रात को ग्राम बंगरा निवासी कल्याण सिंह परिहार के घर बिजली न आने से गर्मी के कारण अंशुल, उसका चचेरा भाई सुमित, 19 वर्ष और रिश्तेदार पुनीत 22 वर्ष छत पर सो रहे थे। यह भी पढ़ें- लाइट नहीं आने की वजह से छत पर सोया था परिवार; कोबरा ने एक साथ 3 लोगों को डसा, एक की मौत देर रात कोबरा ने तीनों को डंस लिया था जिसमें अंशुल ने सांप को मार दिया, लेकिन तब तक जहर फैल चुका था। पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.