नई दिल्ली, मई 10 -- चेन्नई सुपर किंग्स के पेसर और AK47 के नाम से फेमस अंशुल कंबोज ने साउथ अफ्रीका के दिग्गज और आईपीएल में गुजरात टाइटन्स के लिए खेल रहे पेसर कगिसो रबाडा से IPL 2026 की पर्पल कैप छीन ली है। अंशुल कंबोज ने कमाल की गेंदबाजी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में की। दो विकेट उन्होंने निकाले। आईपीएल 2026 के 53वें मैच की पहली पारी के बाद कौन-कौन से गेंदबाज आईपीएल के इस सीजन के पर्पल कैप की रेस में हैं। उनके बारे में जान लीजिए। अंशुल कंबोज सीएसके वर्सेस एलएसजी मैच से पहले तीसरे पायदान पर थे, लेकिन अब दो विकेट चटकाने के साथ वे पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। 11 मैचों के बाद कगिसो रबाडा ने आईपीएल के 19वें सीजन में 18 विकेट निकाले हैं, जबकि अंशुल कंबोज के विकेटों की संख्या इतने ही मैचों के बाद 19 हो चुकी है। अंशुल कंबोज ने कगिसो रबाडा ही न...