नई दिल्ली, जुलाई 7 -- फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने शादी के एक दिन बाद अपनी वेडिंग सेरिमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में दुल्हन के तौर पर उनकी एंट्री से लेकर वीरमाला और सात फेरे लेने तक की झलकियां उन्होंने साझा की हैं। वीडियो की शुरुआत होती है रोहन के एक सीन के साथ। अंशुला कपूर के पति रोहन एक लेटर लिखते नजर आते हैं, जिसका मैसेज आपको ऑडियो में सुनाई पड़ता है। होने वाली दुल्हन अंशुला तभी शादी के जोड़े में कमरे में दाखिल होती हैं और उन्हें देखकर रोहन का रिएक्शन देखने लायक होता है। वीडियो आगे बढ़ता है और हमें अंशुला अपने पति के लिए एक नोट लिखती नजर आती हैं।पिता और भाई के साथ मंडप में हुई एंट्री वीडियो में अंशुला की अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ मंडप की तरफ बढ़ते हुए क्लिप हैं, जिसमें बा...