अंशुमान हत्याकांड में शंकर पांडेय के खिलाफ धारा 82 की होगी कार्रवाई
गाजीपुर, जून 25 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। वर्ष 2020 में हुए अंशुमान सिंह हत्याकांड में गुरुवार को अपर सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह की कोर्ट ने कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय के खिलाफ धारा 82 के तहत कुर्की की उद्धोषणा का आदेश दिया। मामले में अगली सुनवाई के लिए सात जुलाई की तिथि तय की है। बता दें कि 21 मार्च 2020 में अंशुमान सिंह निवासी उतरौली थाना रेवतीपुर की हत्या हुई थी। कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय ने साथियों ने मिलकर चाकू व अन्य धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर अंशुमान सिंह को मौत के घाट उतार दिया था। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अखिलेश सिंह ने बताया कि मामले में अपर सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह ने शंकर पांडेय के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी किया था लेकिन कोतवाली पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। जिसके बाद कोर्ट ने अभियुक्त शंकर पाण्डेय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.