बोकारो, सितम्बर 24 -- बालीडीह पुलिस ने बुधवार को 17 वर्षीय अंशुआर हत्याकांड व मानव अंग तस्करी में लंबे समय से फरार 62 वर्षीय आरोपी मुनियां देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। मामले में पुलिस महिला आरोपी के बेटे श्रवण दास को पहले ही जेल भेज चुकी है। यह भी पढ़ें- 5 साल बाद मर्डर मिस्ट्री सुलझी, पिता का हत्यारा बेटा गिरफ्तारमामले का विवरण घटना के बाद से मुनियां फरार चल रही थी, इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार को पता चला कि वो एसआईआर के लिए कुर्मीडीह आई हुई है, तो घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया। मां बेटे पर 17 वर्षीय मंदबुद्धि अंशुआर उरांव की हत्या कर उसके अंग बेचने का आरोप है। बताता चलूं कि कई दिनों से लापता अंशुआर का थाना क्षेत्र के कोराडीह तालाब के पास झाड़ी से 13 अगस्त सुबह कंकालनुमा शव बरामद किया गया था।शव की पहचान लापता होने...