रिषिकेष, मई 4 -- सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चौदहबीघा में कन्या भारती परिषद के गठन के लिए सोमवार को मतदान हुआ। जिसमें 250 से अधिक छात्रों ने विभिन्न पदों के लिए गुप्त मतदान किया। मतगणना के बाद अंशिका जोशी ने प्रधानमंत्री और आकांक्षा रावत ने सेनापति पद पर जीत दर्ज की। मतदान के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ आचार्य प्रदीप रावत ने परिणामों की घोषणा की। जिसमें प्रधानमंत्री पद पर अंशिका जोशी, उप प्रधानमंत्री पद पर समीक्षा, सेनापति पद पर आकांक्षा रावत, उप सेनापति पद पर कोमल नेगी, कोषाध्यक्ष पर अनुजा, अभिलेख मंत्री पद पर दीपिका गुसाईं, प्रचार-प्रसार मंत्री पद पर आंचल तिवारी पर जीत दर्ज की। इसके अलावा वंदना प्रमुख पर संध्या, उप प्रमुख पर उन्नति, अनुशासन प्रमुख पर प्रियांशी सिलसवाल, उप प्रमुख पर शालिनी विश्वकर्मा, चिकित्सा प्रमुख पर वैष...