लखीमपुरखीरी, मई 18 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। नगर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका सिंह ने एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 315 प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। अंशिका सिंह हाइडिल कॉलोनी गोला निवासी स्वर्गीय लाल सिंह सेवानिवृत्त लाइनमैन की पुत्री हैं। उनकी इस सफलता से परिवार और क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नर्सरी से कक्षा 4 तक शिशु वाटिका में प्राप्त की जबकि कक्षा 5 से 12वीं तक की पढ़ाई विद्या निकेतन से पूरी की। बाद में उन्होंने केजीएमयू प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर विवेकानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग से बीएससी नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त की। उनकी नर्सिंग की पढ़ाई दिसंबर 2024 में पूरी हुई जबकि दिसंबर 2025 में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से उन्हें डिग्री प्रदान की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान...